ePaper

भरतखंड निवासी शिक्षक को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Updated at : 05 Sep 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
भरतखंड निवासी शिक्षक को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

अवधेश कुमार झा को जिले के शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी

विज्ञापन

खगड़िया. परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के भरतखंड ( नयावास ) निवासी स्व कनक लाल झा एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका जयंती देवी के पुत्र अवधेश कुमार झा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया. बताते चलें कि सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय सेक्टर 8 रोहिणी दिल्ली के प्रिंसिपल अवधेश झा के नेतृत्व में 18 बच्चों ने मेडिकल एवं 13 बच्चों ने इंजीनियरिंग में सफलता हासिल की थी. इस विद्यालय में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर अवधेश कुमार झा को जिले के शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन