ePaper

महिला से छितनई मामले का पुलिस ने किया उदभेदन

Updated at : 25 Feb 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
महिला से छितनई मामले का पुलिस ने किया उदभेदन

महिला से छितनई मामले का पुलिस ने किया उदभेदन

विज्ञापन

टीचर्स कॉलोनी निवासी अरूण कुमार के पुत्र साश्वत अनुराग को किया गिरफ्तार खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस ने चैन स्नैचिंग मामले में तीन घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया. साथ ही चैन/मंगलसूत्र को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के रामकृष्णा नगर में बाइक सवार अपराधी राजेंद्र नगर निवासी सुनील कुमार सहनी की पत्नी उषा कुमारी की मंगलसूत्र छिनकर भाग गया था. पीड़ित महिला ने थाना में कांड संख्या 31/26 दर्ज कर लिया गया. छिनतई की घटना को लेकर गंभीरता से लिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान आरोपी की पहचान की गयी. छिनतई में शामिल टीचर्स कॉलोनी निवासी अरूण कुमार के पुत्र साश्वत अनुराग को गिरफ्तार कर लिया. बताया कि आरोपित के पास से सोने का चैन/मंगलसूत्र को बरामद कर लिया. एसपी ने बताया कि बाइक भी जब्त किया गया है. छापेमारी में एएसपी मुकुल रंजन, थानाध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार, प्रशिक्षु एसआई आनन्द राज, प्रशिक्षु एसआई अजीत कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन