मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

समिति के सदस्य पुलिस को सूचना दे जिसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी
पसराहा. मंगलवार को मड़ैया थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. मौके उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए मड़ैया थानाध्यक्ष मो फ़िरदौस ने बताया कि आगामी मुहर्रम त्योहार शान्ति पूर्ण ढंग मनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है. मड़ैया थाना क्षेत्र में आयोजित विभिन्न ताजिया जुलूस शांति पूर्वक निकाला जाए इसके लिए प्रशासन अपनी ओर पूर्व तैयारी की जा रही है. मुहर्रम के अवसर पर उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. किसी प्रकार की अफवाहों से परहेज़ करें. समिति के सदस्य पुलिस को सूचना दे जिसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. मौके पर मड़ैया थाना के पुलिस कर्मी, समिति के सदस्य मंटू शर्मा, रामविलास शर्मा, अशोक चौरसिया,शेखर सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि मो आसिफ इकबाल,मो इबरार,मो मुख्तार, जगदीश यादव, सुबोध यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










