कोठिया में 13 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला का किया गया उदघाटन्

नगर सभापति ने कहा कि कोठिया में में लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी.
खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 02 के कोठिया गांव में लाखों रूपये की लागत से पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण किया गया. नवनिर्मित पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला का उदघाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया. नगर सभापति ने संबोधित करते हुए कहा कि पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य में लगभग 13 लाख रूपये का खर्च किया गया है. नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है. जहां भी समस्या है, वहां योजनाबद्ध तरीके से समाधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रह जाए. आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी इसी तरह के विकास कार्यों को गति दी जायेगी. नगर सभापति ने कहा कि कोठिया में में लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी. खासकर, विशेष रूप से बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कच्चे रास्ते, जलजमाव और गंदगी के कारण आवागमन कठिन हो जाता था. अब इस निर्माण कार्य के शुरू होने से लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है. इस योजना के तहत जहां एक ओर मजबूत पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. वहीं दूसरी ओर आरसीसी नाला निर्माण के माध्यम से जल निकासी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जायेगा. इससे न केवल सड़क की स्थिति बेहतर होगी, बल्कि बरसात के समय जलजमाव की समस्या में भी काफी हद तक सुधार आयेगा. मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, नंदन यादव, सरोज यादव, दिलीप यादव, मुगल यादव, ललन यादव, कमल यादव, अंकेश यादव, नविता देवी, साक्षी देवी, सुलेखा देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




