भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या मामले में एक गिरफ्तार

भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि एकनिया दियारा निवासी रंजीत पासवान को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. मालूम हो कि बीते शनिवार की देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एकनिया दियारा में मुंगेर जिले के टीकारामपुर भीम टोला निवासी जुगेश्वर यादव के पुत्र सनोज यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था. रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक सनोज के परिजनों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर एकनिया दियारा में सनोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन