एसटीएफ व डीआईयू के संयुक्त छापेमारी में कुख्यात चंदन यादव गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एसटीएफ व डीआईयू के संयुक्त छापेमारी में कुख्यात चंदन यादव गिरफ्तार

चन्दन यादव के विरुद्ध स्थानीय थाना मानसी में दर्जनों कांड अंकित है जो एक कुख्यात अपराधी है

विज्ञापन

मानसी. पुलिस ने मानसी के खुटिया का कुख्यात अपराधी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. रेल थाना में दर्ज कांड संख्या 02/25 के प्राथमिकी नामजद आरोपित चंदन यादव को एसटीएफ एवं डीआईयू के टीम की संयुक्त छापेमारी में मानसी नगर पंचायत खुटिया निवासी स्व जवाहर यादव के 28 वर्षीय पुत्र चंदन यादव को जीआरपी थाना अध्यक्ष विकास कुमार के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर खगड़िया स्टेशन के समीप मछली बाजार से गिरफ्तार किया गया. चन्दन यादव के विरुद्ध स्थानीय थाना मानसी में दर्जनों कांड अंकित है जो एक कुख्यात अपराधी है. उल्लेखनीय है कि विगत 03 माह पूर्व आनन्द कुमार उर्फ मेंटल उम्र करीब 24 वर्ष पिता जितेन्द्र सिंह, धरमचक वार्ड नंबर 6, निवासी को नामजद आरोपित चन्दन यादव जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतो राजा कुमार उर्फ रजिया सुजीत शर्मा पे० सुबोध शर्मा सभी नगर पंचायत खुटिया निवासी द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. इस संबंध में रेल थाना मानसी में कांड दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन