ePaper

नीतीश कुमार मथुरापुर मैदान में चार को करेंगे चुनावी सभा

Updated at : 02 Nov 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार मथुरापुर मैदान में चार को करेंगे चुनावी सभा

जदयू उम्मीदवार बबलू कुमार मंडल ने रविवार को रहीमपुर मध्य पंचायत में आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम चलाया

विज्ञापन

खगड़िया. सदर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार बबलू कुमार मंडल ने रविवार को रहीमपुर मध्य पंचायत में आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम चलाया. इस दौरान उन्होंने कल्लर टोला, दुर्गापुर, अम्बाडीह होते हुए नन्हकू मंडल टोला में जनसंपर्क किया. मतदाताओं से मिलकर आगामी 06 नवम्बर 2025 को होने वाले मतदान करने की अपील की. एनडीए प्रत्याशी बबलू मंडल मेनका-कार्तिकेय सदन पहुंचे. तो मां-बहनों ने अंगवस्त्र और माला से जोरदार स्वागत किया. मेनका देवी ने परिवार की महिला सदस्यों के साथ बबलू मंडल को चुनावी महासंग्राम के लिए तिलक लगाकर आशीर्वाद दी. उन्होंने जानकारी दी कि बिहार के विकास पुरुष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशाल चुनावी सभा 4 नवम्बर को मथुरापुर खेल मैदान में होगी. मौके पर पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, भाजपा नेता सीए अनुज कुमार सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, धीरेंद्र सिंह टुड्डू, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, उपाध्यक्ष विनय कुमार पटेल, भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम सिंह, राजू गुप्ता, महासचिव अनुज शर्मा, जयप्रकाश मौर्य, मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी, डॉ. सुशील कुमार, लोजपा रामविलास नेता शम्मी पासवान, सुबोध पासवान, हरिवंश कुमार, ऋतुराज, सूर्यवंश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन