मानसी में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

स्थानीय लोगों ने बताया कि कशिश की शादी छह माह पहले मुंगेर में हुई थी
खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव में शुक्रवार की दोपहर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि चुकती वार्ड संख्या 11 निवासी शंकर पंडित की पुत्री कशिश कुमारी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि कशिश की शादी छह माह पहले मुंगेर में हुई थी. रक्षाबंधन के अवसर पर भाई को राखी बांधने के लिए चुकती आई थी. युवती की आत्महत्या गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों की माने तो प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या की. हालांकि कुछ लोग युवती की मौत को संदेहास्पद मान रहे हैं. इधर, थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










