36 लाख की लागत से निर्मित सड़क का नगर सभापति ने किया उद्घाटन

Updated at : 13 Feb 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
36 लाख की लागत से निर्मित सड़क का नगर सभापति ने किया उद्घाटन

शहर में सड़कों का निर्माण नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है

विज्ञापन

शहर में सड़कों की बिछायी जा रही जाल, आवागमन होगा आसान खगड़िया. नगर परिषद के वार्ड संख्या 35 में निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया. वार्ड संख्या 35 में बनारसी यादव के घर से लक्ष्मी यादव वाया मुकेश यादव, प्रेम सुंदर, जगदीश यादव के घर तक निर्मित पीसीसी सड़क से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आवागमन व्यवस्था दुरुस्त होने से ही शहर का विकास होगा. इसीलिए शहर में सड़कों का निर्माण नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है. नगर सभापति ने कहा कि 36 लाख 73 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछायी जा रही है. नगर परिषद के हरेक गली मुहल्ले में सड़क व नाला का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क व नाला निर्माण से जल-जमाव की समस्या को दूर हो रही है. मुहल्लावासियों को मच्छर व दुर्गंध से निजात मिल रही है. मौके पर वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, जलाधर यादव, सुरेश प्रसाद यादव, अनुज कुमार चौरसिया, रामविलास यादव, नीरज कुमार, साहेब यादव, अंकित राज, लाखो यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन