तीन सड़कों के निर्माण कार्य का विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सनराइज कंस्ट्रक्शन को दी गई है.

विज्ञापन

चौथम. जिले के चौथम प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा प्रस्तावित तीन सड़क निर्माण कार्यों का रविवार को स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने शिलान्यास कर शुभारंभ किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे विधायक ने अग्रहण में 1212 मीटर लंबी पहली सड़क का शिलान्यास किया. इसके साथ ही अग्रहण से कल्याणपुर तक 2725 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया. वहीं शाम चार बजे तेगाछी में बीएन तटबंध से तेगाछी तक 2253 मीटर लंबी नई सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि इन इलाकों में आजादी के बाद पहली बार इन स्थानों पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि इन सभी सड़कों के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सनराइज कंस्ट्रक्शन को दी गई है. विधायक ने संवेदक को सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. इस मौके पर मध्य बौरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार, विभागीय अभियंता राजीव, जदयू नेता नूतन सिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि बुलुन झा, त्रिभुवन सिंह, सकरोहर पंचायत के पूर्व मुखिया किशोर कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन