48 घंटे की रामधुनी यज्ञ का विधायक ने किया शुभारंभ, माहौल हुआ भक्तिमय
Updated at : 25 Feb 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की पिरनगरा पंचायत के उदहाबासा गांव में 48 घंटे की रामधुनी यज्ञ शुरू हुआ. बीते मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.
विज्ञापन
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र की पिरनगरा पंचायत के उदहाबासा गांव में 48 घंटे की रामधुनी यज्ञ शुरू हुआ. बीते मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल, मुखिया मंजू देवी, जदयू नेता उदय मंडल, सरपंच गजेन्द्र राम व पूर्व पंसस सह राजद प्रखंड अध्यक्ष अरूण यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर यज्ञ का उद्घाटन किया. कलश यात्रा पंचायत के विभिन्न गली मुहल्लों का भ्रमण करते बेला नोवाद गांव के ठाकुरवाड़ी पहुंचकर कुआं से कलश में जल भरकर भ्रमण किया. वहीं यज्ञ स्थल पर कलश की प्राण-प्रतिष्ठा कर 48 घंटे की रामधुनी यज्ञ का शुभारंभ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




