पशुपालन न मत्स्यजीवी मंत्री ने गोगरी गौशाला का किया निरीक्षण

अस्पताल में उपलब्ध सभी संसाधनों की वर्तमान स्थिति की गहनता पूर्वक छानबीन की
गोगरी. पशुपालन एवं मत्स्यजीवी मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शुक्रवार को पशु चिकित्सा केंद्र और गोगरी गौशाला का औचक निरीक्षण किया. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी भी मौजूद रहे. जहां उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सभी संसाधनों की वर्तमान स्थिति की गहनता पूर्वक छानबीन की. मंत्री ने पशुओं को दिए जाने वाली दवा व अन्य अभिलेखों की भी पड़ताल किया. मंत्री ने गौशाला का भी निरीक्षण किया, जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर बम शंकर एवं रात्रि प्रहरी के सहयोग से अधिकारियों ने कई पशु-पालकों से मिलकर उनके पशुओं का हालचाल जाना. गोगरी पशु चिकित्सालय की व्यवस्थाओं से संबंधित उनकी प्रतिक्रियाएं ली. इसके बाद अधिकारियों ने गोगरी में पदस्थापित भ्रमणशील पशु चिकित्सक को कई आवश्यक निर्देश दिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




