बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन 'स्टेट हैंगर' पहुंचे CM हेमंत, कार्यों की गुणवत्ता देख अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में बन रहे नए 'स्टेट हैंगर' का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की. मुख्य सचिव और भवन निर्माण सचिव की मौजूदगी में सीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
CM Hemant Soren, रांची (सुनील चौधरी की रिपोर्ट): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने राजधानी स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर और उससे जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ गुणवत्ता नियंत्रण व समयबद्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की.
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होने चाहिए. सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए आधुनिक और मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण हमारी प्राथमिकता है, इसलिए कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए.” उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर पाई गई लापरवाही के लिए जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: जैक 10वीं बोर्ड में पिठोरिया के प्रेम मंजरी हाई स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, रोशनी कुमारी बनीं टॉपर
आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन पर जोर
मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में नवीनतम वैश्विक तकनीक और बेहतर संसाधनों के उपयोग पर बल दिया. उन्होंने कहा कि स्टेट हैंगर जैसी परियोजनाएं न केवल प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाती हैं, बल्कि राज्य की एक आधुनिक और प्रगतिशील छवि भी दुनिया के सामने पेश करती हैं. उन्होंने भवन निर्माण विभाग को नियमित रूप से साइट विजिट करने और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
मौके पर मौजूद रहे राज्य के शीर्ष अधिकारी
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल, कैप्टन एसपी सिन्हा सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नक्शे के माध्यम से प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की जानकारी दी. साथ ही भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा.
Also Read: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




