विद्या मंदिर में मनायी गयी कुंवर सिंह की जयंती

Published at :23 Apr 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
विद्या मंदिर में मनायी गयी कुंवर सिंह की जयंती

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में गुरुवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती मनी

विज्ञापन

डकरा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में गुरुवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर स्थानीय भाषा में लोकगीत एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई. विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. लोकगीतों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया. खास बात यह रही कि सभी प्रस्तुतियां स्थानीय भाषा में थी. भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वीर कुंवर सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रभावशाली विचार रखे. बच्चों ने अपने शब्दों में उनके साहस, नेतृत्व और देशप्रेम को जीवंत कर दिया. प्रधानाचार्य गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में न केवल ऐतिहासिक जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उनमें देशभक्ति और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना भी मजबूत करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola