आइपीएस इलेवन को हरा कर सोनेट क्रिकेट एकेडमी सेफा में

तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वॉर्टर फाइनल मैच
डकरा. डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वॉर्टर फाइनल मैच सोनेट क्रिकेट एकेडमी रांची और इंडियन पोस्टल सर्विस की टीम के बीच खेला गया. आइपीएस इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी सोनेट क्रिकेट एकेडमी रांची की टीम ने महज 9.3 ओवर में एक विकेट खोकर इस मैच को जीत लिया. पिछले दो बार की विजेता सोनेट क्रिकेट एकेडमी सेमिफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है. इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोहित कुमार बने, जो बल्लेबाजी में 21 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में भी 4 ओवरों में 25 रन दे कर 2 विकेट हासिल किये. सीसीएल कर्मी संतोष कुमार महतो द्वारा उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




