ePaper

जरलहिया बहियार में मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन, संचालक गिरफ्तार

Updated at : 26 Dec 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
जरलहिया बहियार में मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन, संचालक गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में वर्षों से मिनी गन फैक्ट्री का किया जा रहा था संचालन

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में वर्षों से मिनी गन फैक्ट्री का किया जा रहा था संचालन खगड़िया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जरलहिया बहियार में शुक्रवार को मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. बताया जाता है कि दियारा में मिनी गन फैक्ट्री संचालन का पुलिस को सूचना मिली थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर जरलहिया बहियार के समीप से अवैध अग्नेयास्त्र के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को बरामद किया. कारोबार में शामिल मिनी गन फैक्ट्री संचालक जंगली टोला निवासी भैरव मंडल के पुत्र तूफानी कुमार को गिरफ्तार कर लिया. बताया कि तस्कर के पास से कट्टा-01, मिस फायर गोली-01, बेस मशीन-03 पीस, ड्रील मशीन-01 पीस, कट्टा का बेस-07 पीस, कट्टा का बेस बनाने वाला चदरा-04 पीस, रेती-11 पीस, हथौड़ा-01 पीस, ट्रिगर-05 पीस, हेक्सा ब्लेड-02 पीस बरामद किया गया. बताया कि तस्कर के विरूद्ध मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 181/25 दर्ज किया गया. छापेमारी दल में एएसपी मुकुल कुमार रंजन, थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, एएसआई दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन