कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बैठक

बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला उपाध्यक्ष नूतन कुमार पटेल ने की
चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक होटल में शुक्रवार को जदयू के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला उपाध्यक्ष नूतन कुमार पटेल ने की. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे. बैठक में जिला में होने वाले सम्मेलन को लेकर अधिक से अधिक समर्थित कार्यकर्ताओं आम लोगों को सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई. तथा पंचायत अध्यक्षों को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई. वहीं उपाध्यक्ष ने बताया कि जिला में होने वाले सम्मेलन में पांच घटक दल के सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं जदयू के कई नेता आ रहे हैं. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जिला से लेकर प्रखंड पंचायत तक अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ना, एवं पार्टी सशक्तिकरण पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम में सरकार के योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से कई जिम्मेदारियां भी तय की जाएगी. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, त्रिभुवन कुमार, पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार, देवेंद्र शर्मा, शिव शंकर कुमार, मनोहर कुमार, पवन कुमार, यशवंत कुमार, मिथिलेश कुमार आदि मौके पर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










