ePaper

सभी प्रखंडों में पांच से 15 तक दिव्यांगजन बच्चों के लिए लगाया जायेगा मेडिकल कैंप

Updated at : 02 May 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
सभी प्रखंडों में पांच से 15 तक दिव्यांगजन बच्चों के लिए लगाया जायेगा मेडिकल कैंप

सभी प्रखंडों में पांच से 15 तक दिव्यांगजन बच्चों के लिए लगाया जायेगा मेडिकल कैंप

विज्ञापन

खगड़िया. नालसा लीगल सर्विसेज फॉर डिफरेंटली एबल्ड चिल्ड्रन स्कीम के तहत 18 वर्ष तक के सभी दिव्यांगजन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. इसके लिए सभी दिव्यांगजन बच्चों को चिन्हित कर प्रत्येक प्रखंड में हेल्थ कैंप आयोजित किया जायेगा. कैंप में दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनाया जायेगा. दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन प्रत्येक प्रखंड में पांच से 15 मई के बीच किया जायेगा. मेडिकल कैंप की तैयारी को लेकर शुक्रवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार आरएम तिवारी ने की. बैठक में सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा-सह-नोडल पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की गयी. सर्वप्रथम बच्चों को चिन्हित करने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सचिव को बताया गया कि वह जिला अंतर्गत सभी विद्यालय में ऐसे दिव्यांगजन बच्चों को चिन्हित करेंगे. जिनका दिव्यांगजन प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा बताया गया कि वह आंगनबाड़ी के माध्यम से 0 से 6 वर्ष तक के ऐसे बच्चों को चिन्हित करेंगे तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि वह भी अपने क्षेत्र में अपने माध्यम से ऐसे दिव्यांगजन बच्चों को चिन्हित करेंगे जिनका प्रमाण पत्र नहीं बना है. सिविल सर्जन ने कहा कि मेडिकल कैंप के लिए मेडिकल टीम प्रखंडवार बना कर सूचित करेंगे. नोडल ऑफिसर विकास कुमार ने जिले के लोगों से अपील किया कि वे उक्त मेडिकल कैंप का लाभ उठाएं. अपने बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाएं एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन