नक्शा के पेंच में फंसा मथुरापुर ढाला का आरओबी निर्माण कार्य, 12 माह में मात्र 20 प्रतिशत हुआ काम

Updated at : 12 Apr 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
नक्शा के पेंच में फंसा मथुरापुर ढाला का आरओबी निर्माण कार्य, 12 माह में मात्र 20 प्रतिशत हुआ काम

नक्शा मिलने के बाद ही रेलवे लाइन की दोनों तरफ आरओबी का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा

विज्ञापन

77 करोड़ एक लाख 72 हजार 980 रूपये की लागत से निर्माण किया जा रहा आरओबी

नाला निर्माण में हो रही विलंब के कारण तीन पिलर का काम अटका

खगडिया. शहर के मथुरापुर रेलवे ढाला पर रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य नक्शा के पेंच में फंस गया है. जिसके कारण आरओबी का निर्माण कार्य कछुए की रफ्तार से चल रही है. बताया जाता है कि बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग द्वारा अब तक पुल निर्माण एजेंसी को ज्ञानी चौक से इस्लामपुर रेलवे ढाला की तरफ बनने वाली आरओबी का नक्शा नहीं दिया गया है. यही कारण है कि रेलवे लाइन उत्तरी भाग व दक्षिणी भाग में सड़क पर पिलर निर्माण का कार्य किया जा रहा है. लेकिन, रेलवे लाइन के किनारे पुल निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है. नक्शा मिलने के बाद ही रेलवे लाइन की दोनों तरफ आरओबी का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. इसके अलावे मथुरापुर गांधी चौक के समीप गांव की जल निकासी के लिए नाला का निर्माण किया जायेगा. लेकिन, अब तक नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया. जिसके कारण तीन पिलर का निर्माण कार्य रूका हुआ है. बताया जाता है कि बीते 22 अप्रैल 2025 को आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. निर्माण कार्य का 12 माह बीत गया, लेकिन अब तक मात्र बीस प्रतिशत ही कार्य पूरा हो पाया. जबकि आगामी 21 अक्टूबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करना है. आरओबी डेढ़ किलोमीटर लंबा बनेगा. जिसमें 26 पिलर बनना है. जिसमें से 18 पिलर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जबकि शेष पिलर का निर्माण कार्य किया जाना बांकी है. वर्तमान में पिलर के उपर सुपर स्ट्रैक्चर का कार्य चल रहा है.

77 करोड़ रुपये की लागत से 30 माह के अंदर होगा आरओबी का निर्माण कार्य

खगड़िया परिहारा-बखरी लिंक पथ के खगड़िया रेलवे स्टेशन से उमेशनगर स्टेशन के बीच उपस्थित लेवल क्रासिंग संख्या-24 एसपीएल के आरओबी निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसका प्राक्कलित राशि 77 करोड से अधिक है. 77 करोड़ रुपये की लागत से 30 माह के अंदर मथुरापुर आरओबी का निर्माण पूरा किया जाना है. मथुरापुर गांधी चौक से 763 मीटर लंबा एवं रेलवे ढाला से इस्लामपुर ढाला के समीप 587 मीटर लंबा आरओबी बनेगा. मथुरापुर रेलवे ढाला के समीप करोड़ों रूपये की लागत से बहुप्रतीक्षित रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस योजना में सड़क के दोनों किनारे सर्विस रोड भी शामिल है. मुख्य पुल के साथ-साथ सड़क के दोनों ओर 40-40 फीट का सर्विस रोड होगा. मथुरापुर रेलवे ढाला को पार करने के लिए बनने वाला रोड ओवर ब्रिज रेलवे लाइन के उत्तरी भाग में स्थित मथुरापुर गांधी चौक से ज्ञानी चौक होते हुए कुतुबपुर स्थित शेखपुरा जाने वाली सड़क के एक सौ मीटर पूर्व तक रहेगी.

मथुरापुर ढाला पर आरओबी निर्माण से लोगों को महाजाम से मिलेगी मुक्ति

स्थानीय जंक्शन पर लगातार ट्रेनों का दबाव बढ़ रहा है. जिसके कारण हर आधे घंटे पर मथुरापुर रेल फाटक को बंद करना पड़ता है. रविवार को रेलवे फाटक बंद रहने के कारण मथुरापुर गांधी चौक से कुतुबपुर तथा शहर के दक्षिणी भाग के बायपास बांध तक वाहन जाम में फंसा रहा. जाम लगभग आधे घंटे तक रहा. यह समस्या प्रतिदिन रेल फाटक बंद रहने के कारण लोगों को घंटों चिलचिलाती धूप व वर्षा में खड़ा रहना पड़ता है. जिसके कारण लोग काफी परेशानी होती है. मथुरापुर रेल फाटक खगड़िया-बेगूसराय रेलखंड पर है, जहां पहले ट्रेनों का परिचालन की संख्या कम थी. लेकिन अब खगड़िया-समस्तीपुर, खगड़िया-मुंगेर रेलखंड तथा खगड़िया-कुशेश्वरस्थान स्थान रेलखंड पर खगड़िया से अलौलीगढ़ के बीच ट्रेनों का परिचालन किया गया तो ट्रेनों का दबाव बढ़ा. शहर उत्तरी भाग में एक बड़ी आबादी मथुरापुर, कोठिया, कुतुबपुर, काशिमपुर, लाभगांव, अलौली प्रखंड, सदर प्रखंड के लोगों को मुख्य रास्ता है. आरओबी निर्माण से लोगों को बाजार, स्टेशन आना-जाना आसान हो जाएगा.

आरओबी निर्माण से खगडिया में बढेगा व्यापार

आरओबी निर्माण से खगड़िया-कुशेश्वरस्थान के बीच यातायात और व्यापार बढ़ेगा. रेलओवर ब्रिज निर्माण से खगड़िया-कुशेश्वर स्थान के बीच मक्का, गेहूं आदि का व्यापार बढ़ जायेगा. इसके अलावे शहर के बखरी बस स्टैंड से दरभंगा, अलौली, शहरबन्नी, तिलकेश्वर के रास्ते बस सेवा का परिचालन होगा. लोगों को बस से दरभंगा जाना आसान हो जायेगा. हालांकि इस रास्ते पर अभी तक बड़े वाहनों के परिचालन का परमिट नहीं मिला है.

कहते हैं कंस्ट्रक्शन साइड इंचार्ज

कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज पिंटू गुप्ता ने बताया कि नक्शा के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है. अब तक नक्सा उपलब्ध नहीं कराया गया है. बताया कि मथुरापुर चौक के समीप गांव के पानी का निकासी होता है. नाला की वजह से तीन पिलर का कार्य रूका हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन