उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी ने बीडीओ को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी ने बीडीओ को लिखा पत्र

उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी ने बीडीओ को लिखा पत्र

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत के उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव का बैठक कराने को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने मानसी बीडीओ राजीव कुमार को पत्र लिखकर बैठक जल्द कराने को कहा गया है. बतातें चलें की पूर्वी ठाठा के 14 वार्ड सदस्य में से 7 वार्ड सदस्यों ने 4 मई को मुखिया एवं बीडीओ मानसी को पत्र लिखकर उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था, लेकिन मुखिया एवं बीडीओ द्वारा अनदेखी करने उपरांत जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने पत्र जारी कर मानसी बीडीओ को उपमुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लगाने एवं बैठक कराने को कहा गया है. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी की हड़ताल पर रहने के कारण बैठक का समय निर्धारित नहीं हो पाया. पुनः प्रयास कर दो तीन दिन के भीतर बैठक कराया जाएगा स्थानीय वार्ड सदस्यों ने नौ वार्ड सदस्य के द्वारा हस्ताक्षरित करने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन