अलग-अलग जगहों पर कोसी नदी में डूबने दो बालक की मौत

अलग-अलग जगहों पर कोसी नदी में डूबने दो बालक की मौत
बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सावन की पहली सोमवारी पर कोसी नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बालक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इतमादी पंचायत के गांधीनगर गांव समीप कोसी नदी में नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत डूबने से हो गयी. मृतक बालक की पहचान मुंगेंर जिले के झोवा दियारा गांव निवासी राम पुकार पोद्दार के 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई. पीड़ित बालक बीते तीन माह से इतमादी के गांधी नगर गांव में अपने फुफा फंटूस पोद्दार के घर पर रहकर पढ़ाई करता था. सावन की पहली सोमवारी को लेकर दोस्तों के साथ कोसी नदी के किनारे स्नान करने के लिए चला गया. इस दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. वहीं दूसरी घटना बलैठा के पचाठ गांव समीप कोसी नदी में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि बलैठा पंचायत के पचाठ गांव के समीप पानी भरे गड्ढे में खेलने के क्रम में फिसलकर कोसी नदी में चले जाने से डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक की पहचान मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लश्करी गांव निवासी सोनू कुमार मिश्रा के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. पीड़ित बालक चार दिन पूर्व ननिहाल पचाठ गांव निवासी माधव झा के घर आया हुआ था. वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गई. वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को देकर मामले से अवगत कराया. सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने पुलिस को भेजा. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के खगड़िया भेजकर कार्रवाई में जुटी गयी. सूचना पर मुखिया विरेन्द्र सहनी,पंसस प्रतिनिधि प्रेम कुमार झा, सरपंच चन्द्र किशोर सहनी समेत आसपास के गणमान्य लोग घटना पर चिंता जताते पीड़ित परिजनों को हरसंभव का भरोसा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




