ट्रेड यूनियन की हड़ताल का वामपंथी ने किया सर्मथन, नौ जुलाई को करेंगे चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन की हड़ताल का वामपंथी ने किया सर्मथन, नौ जुलाई को करेंगे चक्का जाम

आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, आशा, ममता ने भी आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया

विज्ञापन

खगड़िया. भाकपा कार्यालय में बुधवार को वामपंथी पार्टियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभा शंकर सिंह ने किया. बैठक में माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय सिंह, भाकपा मार्क्सवादी लेनिन वादी लिबरेशन के नेता अधिवक्ता प्राणेश कुमार, भाकपा के प्रभाकर प्रसाद सिंह, माकपा के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, कुंदन मेहता, अनिल वर्मा व किसान नेता रमेश चंद्र चौधरी ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार मजदूरों पर हमला कर रही है. कहा कि आगामी 9 जुलाई को ट्रेड यूनियन की हड़ताल में पार्टी समर्थन में सड़क पर उतरेगी. माले नेता प्राणेश कुमार ने कहा कि 9 जुलाई को आम हड़ताल को सफल करने के लिए माले का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे तथा ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को सफल बनाएंगे. भाकपा के प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन की हड़ताल के लिए सभी वामपंथी दल के नेता सड़क पर उतरेंगे व चक्का जाम करेंगे. आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, आशा, ममता ने भी आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन