ePaper

अब तक क्यों नहीं मिला भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन: मनीष सिंह

Updated at : 05 May 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
अब तक क्यों नहीं मिला भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन: मनीष सिंह

जातीय जनगणना के उपरांत 94 लाख बेरोजगारों को दो-दो लाख रुपये रोजगार करने के लिए दिया जाएगा

विज्ञापन

जन सुराज पार्टी का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न खगड़िया. सदर प्रखंड के डाढ़ी भदास गांव के भगवती स्थान परिसर में सोमवार को जन सुराज पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान हजारों लोगों ने सम्मेलन में भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षक नेता मनीष सिंह, मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी संजय सिंह, जिला अध्यक्ष विनय कुमार वरुण, अभियान समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह निषाद, जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जय बिहार, जय जय बिहार का नारा बुलंद किया. कार्यक्रम का संचालन श्रवण ठाकुर ने किया. शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा के लिए वोट करें, नहीं तो जिस प्रकार हमारी पीढ़ी 5 किलो अनाज के लिए लाइन में खड़ी रहती है उसी प्रकार हमारी अगली पीढ़ी भी दाने-दाने को मोहताज रहेगी. शिक्षक नेता ने कहा कि हमें ऐसी सरकार को लाना चाहिए जो अच्छी विश्व स्तरीय शिक्षा और हर हाथ में रोजगार की बात करें. कहा कि सरकार ने जातीय जनगणना करवाते वक्त सरकार द्वारा घोषणा किया गया था कि जातीय जनगणना के उपरांत 94 लाख बेरोजगारों को दो-दो लाख रुपये रोजगार करने के लिए दिया जाएगा. कहा कि इसके साथ ही 50 लाख भूमिहीन परिवार को तीन-तीन डिसमिल जमीन भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज तक चार लाख परिवार को भी सही तरीके से तीन डिसमिल भूमि घर बनाने के लिए नहीं दिया गया. आगामी चुनाव में लोगों को यह सोचकर वोट करना चाहिए कि कौन सी सरकार बेरोजगारों और छात्रों के पलायन को रोकेगा, कौन वृद्धाओं की सुरक्षा करेगा, कौन सभी भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन देगा, कौन-सी सरकार महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए कम दरों पर ऋण मुहैया करवाएगी. उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आह्वान पर बिहार के सभी प्रखंडों में प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है. वहीं भदास निवासी मंटू कुमार प्रखंड के युवा अध्यक्ष एवं ठाठा के प्रशांत कुमार को मानसी प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई. मौके पर रंजीत कुंवर, राजेश सिंह, आलोक कुमार, पंकज कुमार, अमर किशोर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार, ललन कुमार, मंटू कुमार, ओणम, पन्नालाल, सर्वोत्तम कुमार, अभिजीत, गुलशन कुमार, संजीत कुमार, प्रकाश कुमार, विपिन राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन