ePaper

चौथम बाजार में शटर काटकर ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी के सेटअप बॉक्स भी उठा ले गये चोर

Updated at : 04 Aug 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
चौथम बाजार में शटर काटकर ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी के सेटअप बॉक्स भी उठा ले गये चोर

दुकान के काउंटर में रखें एक किलोग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना दुकान में नही है.

विज्ञापन

चौथम. थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर चौथम बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर चोर ने लाखों के गहने की चोरी कर ली. घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है. यह चोरी की घटना चौथम बाजार मुख्य चौक पर अवस्थित श्री राम ज्वेलर्स की बताई जा रही है. बताया जाता है कि दुकान का शटर काटकर चोरों द्वारा दुकान के काउंटर में रखें 1 किलो चांदी एवं 30 ग्राम सोने के गहने चोरी कर ली. हालांकि दुकान का लॉकर इतनी मजबूत थी कि चोर ने उसे भी तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो सका. वरना दुकानदार को काफी नुकसान हो जाता. इस बाबत दुकानदार गोपी साह ने सोमवार की शाम चार बजे बताया कि रोज की तरह रात को दुकान को बंद कर घर चला गया. लेकिन जब सुबह नींद खुली तो उन्हें फोन पर दुकान में चोरी होने की सूचना दी गई. इसके बाद दुकान पर आए तो देखा की दुकान का शटर कटा हुआ है. तथा दुकान के काउंटर में रखें एक किलोग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना दुकान में नही है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा भी का सेटअप बॉक्स भी चोर ले गये. सोमवार की सुबह जब चौथम पुलिस के द्वारा छानबीन की जाने लगी तो बांध के किनारे एक सीसीटीवी कैमरे पाए गए. लेकिन फिलहाल किसी भी चोर या सामान का सुराग नहीं लग पाया. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लेकिन सोमवार की शाम पांच बजे तक मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन