बहादुरपुर में 25 बाेतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Author Pravin Kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई है.

विज्ञापन

खगड़िया : प्रखंड के बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 बोतल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में विदेशी शराब की खेप लाई गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गौड़ाचक गांव निवासी वरुण यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार यादव तथा मछरा गांव निवासी सुबोध महतो के पुत्र यशराज कुमार को गिरफ्तार किया गया.

9.375 लीटर विदेशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 375 एमएल की 25 बोतल विदेशी शराब, कुल 9.375 लीटर बरामद की गई. पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन