रामपुर सरपंच ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान, मानवता की पेश की मिशाल

Updated:
विज्ञापन
रक्तदान करते सरपंच नूर आलम | Prabhat Khabar Network

रक्तदान करते सरपंच नूर आलम | Prabhat Khabar Network

रामपुर ग्राम कचहरी के सरपंच मो. नूर आलम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक मरीज के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया. समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के ऑपरेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी. परिजनों ने आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

खगड़िया : प्रखंड अंतर्गत रामपुर ग्राम कचहरी के सरपंच मो. नूर आलम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अस्पताल में भर्ती एक 55 वर्षीय मरीज के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया. समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के ऑपरेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी.

परिजनों की सूचना पर तुरंत पहुंचे बेगूसराय

जानकारी के अनुसार रामपुर वार्ड संख्या-8 निवासी मो. अंसार आलम को किडनी के ऑपरेशन के लिए बेगूसराय स्थित मीरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान चिकित्सकों ने शरीर में रक्त की कमी बताते हुए दो यूनिट रक्त की तत्काल आवश्यकता बताई. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना रामपुर ग्राम कचहरी के सरपंच मो. नूर आलम को दी.

वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ने भी किया रक्तदान

सूचना मिलते ही सरपंच मो. नूर आलम बेगूसराय पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान किया. वहीं दूसरी यूनिट रक्त वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो. तनवीर आलम ने दान किया. समय पर रक्त मिलने से मरीज के इलाज में मदद मिली.

परिजनों ने जताया आभार

सरपंच मो. नूर आलम ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है. यदि किसी के रक्तदान से किसी की जान बचती है तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता. इधर मरीज के परिजनों ने सरपंच और रक्तदाता का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन