अगुवानी घाट के समीप उपधारा में डूबे पशुपालक किसान का शव बरामद, गांव में शोक

Updated:
विज्ञापन

मृतक जयनारायण तांती का फाइल फोटो, घटनास्थल पर पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया के अगुवानी घाट के समीप गंगा की उपधारा में डूबे 65 वर्षीय किसान जय नारायण तांती का शव मंगलवार अहले सुबह बरामद कर लिया गया. लोक कलाकार के रूप में भी थी पहचान, उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

विज्ञापन

खगड़िया : अगुवानी घाट के समीप गंगा की उपधारा में डूबे 65 वर्षीय पशुपालक किसान एवं लोक भजन-कीर्तन गायक जय नारायण तांती का शव मंगलवार अहले सुबह प्रखंड आपदा मित्र की रेस्क्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से बरामद कर लिया गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

संयुक्त रेस्क्यू अभियान में मिला शव

जानकारी के अनुसार, सोमवार की संध्या जय नारायण तांती उपधारा पार करने के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी. मंगलवार सुबह प्रखंड आपदा मित्र की टीम और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया, जिसके दौरान उनका शव बरामद हुआ.

लोक कलाकार के रूप में भी थी पहचान

शिक्षक एवं समाजसेवी नवीन कुमार ने बताया कि जय नारायण तांती पेशे से पशुपालक किसान थे. इसके अलावा वे भजन-कीर्तन गाकर ग्रामीण क्षेत्र में लोक कलाकार के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे. उनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है. उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

आपदा मित्र टीम ने निभाई अहम भूमिका

रेस्क्यू अभियान में प्रखंड आपदा मित्र के सदस्य ऋषि कुमार, रितेश कुमार, सूरज कुमार, अमृत कुमार, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार मंडल, रूपेश कुमार एवं जयकांत मंडल सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा तथा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन