खगड़िया का शराब तस्कर बांका में गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

खगड़िया का शराब तस्कर बांका में गिरफ्तार
विज्ञापन
सात तस्कर व 13 शराबी किये गये गिरफ्तार
खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा व मधेपुरा के भी हैं तस्करबांका
उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान के तहत बौंसी थाना के भलजोर चेकपोस्ट के समीप 101.760 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर खगड़िया के हीरा कुमार व बेगूसराय के आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं सहरसा के राहुल कुमार, मधेपुरा के संजीव कुमार को 116. 925 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही दोनों आरोपितों के वाहन को जब्त किया गया है. बांका थाना के फुल्लीडुमर गांव से 1.500 ली चुलाई शराब के साथ विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही वाहन जब्त किया गया है. बांका थाना के कारीझांक गांव से चुलाई शराब के साथ जिरबा देवी को गिरफ्तार किया गया है. उधर कटोरिया थाना के कटोरिया में 6 ली चुलाई शराब के साथ अभियुक्त राजाराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा शराब पीने के आरोप में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










