बिहार के खगड़िया में युवक ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया

Updated at : 02 Mar 2025 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
khagaria suicide news

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिहार के खगड़िया में एक युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. परिवार के लोग घर में मौजूद नहीं थे. ग्रामीण ने ही पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी.

विज्ञापन

बिहार के खगड़िया में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. परबत्ता थाना क्षेत्र के लगार पंचायत अंतर्गत हरिणमार गांव की यह घटना है. जहां रविवार की सुबह 28 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली है. मृतक की पहचान हरिणमार गांव के जगदीश साह के पुत्र मंकेश कुमार के रूप में हुई है. जिसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव को जब्त किया और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में ले गए.

पंखे से लटक कर दे दी जान

मृतक ने कमरे में टंगे पंखे से लटक कर जान दे दी. बताया जाता है कि युवक घर में अकेला था. मृतक के पिता, उसकी पत्नी एवं बच्चे सभी एक रिश्तेदार के यहां गए थे. इस बीच युवक ने खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह जब एक पड़ोसी उसके घर पहुंचा तो उसे इसकी भनक लगी. जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी.

ALSO READ: भागलपुर एयरपोर्ट सुल्तानगंज में ही बनेगा, बिहार सरकार की लगी मुहर, केंद्र से किया ये अनुरोध…

ग्रामीणों को लगी भनक तो पुलिस को बुलाया

सूचना मिलने पर ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया. इधर सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शिव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जाएगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन