खगड़िया में मक्का सुखाने और मवेशी बांधने के विवाद में युवक की पिटाई, चार लोगों पर केस दर्ज

सांकेतिक तस्वीर
Khagaria News: खगड़िया में मक्का सुखाने और मवेशी बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट.
Khagaria News: गोगरी प्रखंड के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित पीपरपांति गांव में जमीन को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मवेशी बांधने और मक्का सुखाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक के बयान पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
मक्का सुखाने को लेकर बढ़ा विवाद
घायल युवक की पहचान पीपरपांति निवासी मोती यादव के पुत्र पिंटू यादव के रूप में हुई है. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पिंटू यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां उसकी भी जमीन है. वह अपने मवेशी बांध रहा था और मक्का सुखा रहा था. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करने लगे.
विरोध करने पर हुई मारपीट
आवेदन के अनुसार आरोपितों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. पिंटू का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके मवेशियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया.
घटना में घायल पिंटू को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसका इलाज कराया जा रहा है.
चार लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी
घायल के लिखित आवेदन के आधार पर पसराहा थाना में कांड संख्या 110/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में भिमरी निवासी वकील सिंह, कुंदन सिंह, कुमोद सिंह और छोटू सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है.
पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. वहीं गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं.
Also Read: CM हाउस से अटैच नहीं होगा 5 देशरत्न मार्ग बंगला, क्या अब राबड़ी देवी आवास करेंगी खाली?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










