99.4 करोड़ की लागत से बनेगा खगड़िया का स्मार्ट बायपास पुल, सीधे NH-31 से जुड़ेगा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Dec 2025 9:00 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar: खगड़िया शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बूढ़ी गंडक नदी पर नए टू-लेन पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. बायपास से रहीमपुर एनएच-31 तक बनने वाला यह आरसीसी पुल अगले 24 महीनों में पूरा होगा। इससे यातायात सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar: अगले 24 माह के अंदर खगड़िया के बाइपास से बूढ़ी गंडक होते हुए रहीमपुर एनएच 31 तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा. एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. 2024 के जनवरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 99.4 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास टू-लेन पुल निर्माण की घोषणा के साथ राशि आवंटित कर दी थी. शहर में जाम की समस्याओं को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुल निर्माण की बात पहले ही कही थी.

उनके प्रयास से प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषणा की गयी थी. एजेंसी के साइट इंचार्ज अशोक ने बताया कि बाइपास से रहीमपुर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है. पुल निर्माण में नौ पिलर का निर्माण किया जाना है. कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है.

बूढ़ी गंडक के दोनों किनारे पिलर का बेस किया जा रहा तैयार

शहर के बायपास से रहीमपुर टू-लेन पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. यह पुल बूढ़ी गंडक नदी पर निर्माण किया जा रहा है. नदी के दोनों छोर पर पिलर निर्माण के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है. निर्माण के लिए रास्ते को सुगम किया जा रहा है. पुल निर्माण से शहर को जाम से मुक्ति मिल जायेगी.

यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. बूढ़ी गंडक नदी पर नया टू-लेन आरसीसी पुल नगर परिषद क्षेत्र को रहीमपुर स्थित एनएच-31 से सीधे जोड़ जायेगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 281 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा आरसीसी ब्रिज बनेगा.

पुल निर्माण के साथ-साथ 2.25 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़क भी प्रस्तावित है, जो एनएच-31 से पुल को जोड़ते हुए एक स्मार्ट बायपास रूट तैयार करेगी. परियोजना की कुल लागत 99.4 करोड़ रुपये है. जिसे राज्य सरकार वहन करेगी.

इस परियोजना से न सिर्फ शहर के अंदर मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि बखरी और अलौली की ओर से मुंगेर व बेगूसराय जाने वाले वाहनों को भी शहर में प्रवेश किए बिना वैकल्पिक मार्ग मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति

पुल निर्माण से लोगों को जाम में नहीं फंसना होगा, बल्कि बायपास सड़क होते हुए आरसीसी पुल पार कर रहीमपुर एनएच-31 की तरफ निकल जायेंगे. शहर के यातायात पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जिससे विकास का रास्ता खुलेगा. शहर के मुख्य पथ पर दबाव कम होगा.

बखरी बस स्टैंड के समीप से ही वाहन चालक बाइपास सड़क होते हुए रहीमपुर एनएच 31 होते हुए पटना जा सकेंगे. बखरी एवं अलौली की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को अब सीधे एनएच-31 पकड़ने के लिए शहर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा, जिससे लोगों को समय व रुपये की बचत होगी.

इसे भी पढे़ं: बिहार में जमीन और नौकरी से जुड़े काम होंगे आसान, वंशावली के नियम बदले, सरकार का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन