जन समाधान दिवस पर 12 आवेदनों की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

जन समाधान दिवस पर 12 आवेदनों की हुई सुनवाई

विज्ञापन

खगड़िया. सोमवार को जन समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा. जन समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 12 आवेदनों पर सुनवाई की गयी. विभागवार प्राप्त आवेदनों में एलडीएम से संबंधित 1, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) 1, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) 1, विद्युत विभाग (ईईई) से जुड़े मामले, गोगरी अनुमंडल से संबंधित 1, उप विकास आयुक्त कार्यालय 1, अंचलाधिकारी गोगरी 1, पुलिस अधीक्षक से संबंधित 2 तथा जिला उद्योग केंद्र (जीएमडीआईसी) से संबंधित 1 एवं जिला पंचायत राज से 1 आवेदन शामिल रहे. सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गयी. जिला प्रशासन ने निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. ताकि आम लोगों को उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान मिल सके. जन समाधान दिवस के माध्यम से आमलोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन