रामधुनी यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

रामधुनी यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के इंगलिश बन्नी गांव स्थित भगवती स्थान में प्रतिमा की ्प्राण प्रतिष्ठा व रामधुनी महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया. कलश शोभा यात्रा बाजार का भ्रमण कर बन्नी घाट पहुंची. जहां जलभर कर बाजार भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची. यज्ञ कमेटी के सुधीर शर्मा, रमेश शर्मा, पिंटू शर्मा एवं रंजीत कुमार ने बताया कि देवी देवताओं की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा व 48 घंटा रामधुनी यज्ञ का आयोजन जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










