तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

Updated at : 11 Mar 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

नगर भ्रमण कर माहौल को बनाया भक्तिमय

विज्ञापन

नगर भ्रमण कर माहौल को बनाया भक्तिमय बेलदौर. नगर पंचायत के शेर बासा में आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा के दौरान ईलाका जय श्री राम जय श्री राम के नारे से गुंजायमान होता रहा. जानकारी के मुताबिक कलश शोभायात्रियों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था बेलदौर बाजार के विभिन्न गली मुहल्ले का परिभ्रमण करते सोनमा वासा गांव होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कलश की प्राण-प्रतिष्ठा कर यज्ञ का शुभारंभ कराया. इसकी जानकारी देते यज्ञ कमेटी के लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजे 351 कुंवारी कन्याओं का जत्था कलश लेकर यज्ञ स्थल से रवाना हुई एवं निकटवर्ती जलश्रोत से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर मंदिर परिसर समेत निर्धारित रूट का परिभ्रमण करते यज्ञ स्थल पहुंचे. उक्त कलश शोभा यात्रा में दर्जनों घुड़सवार एवं बाइक सवार समेत पांव पैदल श्रद्धालुओं का जत्था जय श्री राम का जयघोष लगाते कलश यात्रियों का हौसला बुलंद करते रहे. जबकि कलश यात्रा में शिरकत कर रहे कुंवारी कन्याओं के लिए हर चौक चौराहे पर पानी एवं ठंडा शरबत की व्यवस्था की गई थी. आयोजक मंडली ने बताया कि उक्त तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ में अलग-अलग जगहों से पहुंचे पांच मंडली भाग ले रहे हैं. रामधुनी यज्ञ का शुभारंभ बेलदौर नगर पंचायत के चेयरमैन ममता कुमारी एवं वार्ड पार्षद नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की. जबकि रामधुनी यज्ञ के शुभारंभ होते ही आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन