नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कदम से कदम मिलकर चलने का भरोसा दिलाया.
मानसी. प्रखंड के पूर्वी ठाठा गांव में शुक्रवार को छठी वार निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका संचालन सुनिल कुमार बबलू ने किया. सम्मान समारोह में पूर्वी ठाठा पंचायत के सभी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर लगातार छह वार नवनिर्वाचित जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं श्री सिंह को छठी बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. मौके पर जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है. साथ हीं प्रखंड से गांव व टोला स्तर पर सरकार के विकास कार्यो को पहुंचाने की जिम्मेवारी होगी. नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कदम से कदम मिलकर चलने का भरोसा दिलाया. मौके पवन पासवान, सुनील कुमार, फंटुस कुमार, फुलो सिंह, शंभू झा, अर्जुन झा, मदन तांती, श्याम देव, रंजीत यादव, ललन कुमार, रंजीत सिंह, रामदेव यादव, संतोष कुमार, राजो यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










