ePaper

बीएलओ की बैठक में गणना प्रपत्र प्रारूप अपलोडिंग में तेजी लाने के दिऐ निर्देश

Updated at : 07 Jul 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ की बैठक में गणना प्रपत्र प्रारूप अपलोडिंग में तेजी लाने के दिऐ निर्देश

लाख 39 हजार मतदाता का मतदाता सूची 2025 में नाम दर्ज है,

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन के सभागार में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों ने संबंधित बीएलओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जानकारी के मुताबिक सोमवार को आयोजित बीएलओ की बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार एवं बीडीओ सतीश कुमार ने संबंधित बीएलओ को गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2025 को पूरी तरह पारदर्शिता बरतते सतत चल रहे अभियान में तेज गति से करते निर्धारित तिथि तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए. इन्होंने बताया कि प्रखंड में करीब एक लाख 39 हजार मतदाता का मतदाता सूची 2025 में नाम दर्ज है, इसका वर्ष 2003 के मतदाता सूची से मिलान करते आयोग के गाईडलाइन के मुताबिक हररोज सर्वाधिक गणना प्रपत्र प्रारूप वितरित एवं जांचोपरांत एकत्रित कर संबंधित एप पर अपलोडिंग कराना सुनिश्चित करें. इन्होंने बताया कि उक्त कार्य के लिए प्रतिनियुक्त प्रखंड 137 बीएलओ लगातार घर घर मतदाताओं से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में गणना प्रपत्र प्रारूप भरकर अपलोडिंग कार्य में जुटे हैं. लेकिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं तेजी लाने के लिए बीएलओ को कार्यों के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान कर आवश्यक रूप उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया. ताकि उक्त कार्य में प्रदेश में अव्वल रहे बेलदौर विधानसभा में जारी मतदाता पुनरीक्षण कार्य की रफ्तार इसी तरह बनी रहे. मौके पर डिप्टी इलेक्शन आफिसर, सीओ अमित कुमार, समेत दर्जनों बीएलओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन