महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत सरकार भवन में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जीविका महिला ( साहिल) ग्राम संगठन के महिलाओं ने आवाज बुलंद की. महिला सशक्तिकरण व उसके आर्थिक उत्थान में बने बाधक को दूर करने के लिए महिला संवाद एक बेहतर पहल है. संवाद के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर किसी प्रकार का विकासात्मक कार्य हो इस पर महिलाएं अपने आकांक्षा को प्रदर्शित कर रही है. साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिले. इसका वीडियो फुटेज भी दिखाकर उसे सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और विकास की दिशा में अपने सुझाव दिए. जीविका के जिला मैनेजर संतोष कुमार ने महिला संवाद के महत्व व जीविका की उपलब्धि के बारे में बताया. उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना पर चर्चा की और वीडियो फुटेज के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना से अवगत कराया. इसके बाद महिलाओं से उनकी आकांक्षाओं को पूछा गया. मालूम हो कि प्रखंड में गांव-गांव महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एलईडी वैन के जरिए दी जा रही है. महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य यह भी है कि कैसे महिलाएं अपने गांव या टोले की समस्याएं व आकांक्षाओं को चिन्हित कर उसके समाधान के संबंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलब्ध करा सके. कार्यक्रम के आयोजन में किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए व कार्यक्रम आयोजन से संबंधित पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक कर्मियों को बताया गया. मौके पर प्रवीण कुमार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, राजेश कुमार बीपीएम, कुंदन कुमार लेखापाल, संदीप कुमार , चंदा देवी , नीलम कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन