खनन विभाग और परबत्ता पुलिस की संयुक्त छापेमारी : अवैध बालू परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
परबत्ता में अवैध बालू परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

थाना में जप्त ट्रेक्टर | Prabhat Khabar Network

खनन विभाग और परबत्ता पुलिस की संयुक्त टीम ने नयागांव में अवैध सफेद बालू के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, हालांकि चालक मौके से भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

खगड़िया : परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव में अवैध सफेद बालू के परिवहन के खिलाफ खनन विभाग और परबत्ता पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया. हालांकि प्रशासनिक टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया.

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने कहा कि बिना वैध कागजात के बालू का खनन और परिवहन पूरी तरह गैरकानूनी है. ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि खनिजों का परिवहन केवल वैध कागजात के साथ ही करें. वहीं, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध खनन पर रोक से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सरकारी राजस्व की भी सुरक्षा होगी.


विज्ञापन
पलटू झा

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन