केवीके में बताए गये अल नीनो से निपटने के उपाय, किसान सारथी पोर्टल के उपयोग पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल प्लेटफॉर्म कृषि विज्ञान केंद्र व किसानों के बीच सेतु का करता है काम

कैप्सन-कार्यक्रम में भाग लेते किसान

पसराहा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ने अल नीनो के प्रभाव और बचाव के उपायों पर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में किसानों को डिजिटल साधनों का उपयोग कर मौसम के अनुरूप खेती की रणनीतियां अपनाने की अहम जानकारी दी गई.

विज्ञापन

खगड़िया : पसराहा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में बुधवार को किसानों के लिए अल नीनो के प्रभाव और उससे बचाव के उपायों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में किसानों को बदलते मौसम के अनुरूप खेती की रणनीति अपनाने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की जानकारी दी गई.

केवीके के वरीय वैज्ञानिक एन.के. सिंह ने कहा कि अल नीनो के कारण मानसून में देरी या वर्षा में कमी आने से धान, मक्का और गन्ना जैसी खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन प्रभावित हो सकता है. ऐसे समय में किसानों को मौसम आधारित खेती की योजना बनानी चाहिए.

उन्होंने बताया कि किसान सारथी पोर्टल किसानों के लिए उपयोगी डिजिटल मंच है, जो कृषि विज्ञान केंद्र और किसानों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करता है. इसके माध्यम से किसान मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कम पानी वाली फसलों का चयन, आधुनिक सिंचाई तकनीक का उपयोग और फसल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को कीट नियंत्रण, सूखे की स्थिति में फसल बचाव और जलवायु परिवर्तन के अनुरूप खेती अपनाने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. किसानों को विशेषज्ञों से सीधे परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया.

इस अवसर पर वैज्ञानिक जितेंद्र कुमार, उद्यान वैज्ञानिक रूपम रानी, कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक धनंजय पासवान दास, आत्मा गोगरी के अध्यक्ष अरुण कुमार, पंचायत समिति सदस्य जयचंद्र कुमार, पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह सहित जिले के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.


विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन