महेशखूंट में क्लिनिक की आड़ में पति-पत्नी मिलकर चला रहा था सैक्स रैकेट, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद क्लिनिक व राजधाम स्थित आवास को सील कर दिया गया है.

विज्ञापन

डीएसपी द्वारा की गयी छापेमारी में संदिग्ध वस्तु के साथ नशीली पदार्थ बरामद

सैक्स रैकेट में उपयोग किए जा रहे क्लिनिक व राजाधाम स्थित आवास को किया गया सील

खगड़िया. महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 107 किनारे हेल्थ क्लिनिक की आड़ में इलाज के बहाने कथित जिस्मफरोशी का गोरखधंधा का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. महेशखूंट थाना क्षेत्र के सहरसा-महेशखूंट मुख्य सड़क एनएच 107 के किनारे हरिओम मेडिकल हॉल नामक एक निजी क्लीनिक में सोमवार की दोपहर गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने छापेमारी की. छापेमारी में क्लिनिक संचालक डॉ. अभिमन्यु कुमार व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान क्लिनिक के उपर मंजिल पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया गया. छापेमारी लगभग दो घंटे तक चली. इस दौरान डॉक्टर दंपत्ति सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया. जिसमें तीन नाबालिग लड़की व दो युवक शामिल है. कार्रवाई के बाद क्लिनिक व राजधाम स्थित आवास को सील कर दिया गया है. आवास पर छापेमारी की गयी. छापेमारी बाद आवास को भी सील कर दिया गया है. छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है.

कहते हैं डीएसपी

डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि सूचना मिली थी अवैध तरीके से सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी. छापेमारी में संदिग्ध वस्तु मिली है. जिसे जब्त कर लिया गया है. कहा कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ऐसी गतिविधि में संलिप्त पाया गया है. घर चन्द्रशेखर चौरसिया का है, उन्होंने डॉ. अभिमन्यु को किराया पर दिया था. उसकी पत्नी संचालित करती थी. उन्होंने कहा कि उसके घर पर अवैध तरीके से नशीली पदार्थ का सेवन कराया जाता है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन