ePaper

गृह मंत्री आज खगड़िया में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे सभा

Updated at : 24 Oct 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्री आज खगड़िया में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे सभा

गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को खगड़िया आएंगे. जेएनकेटी स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल के समर्थन में सभा करेंगे

विज्ञापन

खगड़िया. गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को खगड़िया आएंगे. जेएनकेटी स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल के समर्थन में सभा करेंगे. बताया जाता है कि शुक्रवार को बेगूसराय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद प्रत्याशी बबलू मंडल समर्थकों के साथ परमानंदपुर, संसारपुर, रामगंज सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. जेएनकेटी स्टेडियम में होने वाली जनसभा में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचेगे. जनसंपर्क अभियान में राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, भाजपा नेता राजेंद्र पासवान, सुबोध यादव, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रुस्तम अली, जदयू नेता अविनाश पासवान, भाजपा नेता विक्रम यादव, उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जयप्रकाश मौर्य, जिला महासचिव फिरदोस आलम, लोजपा नेता शम्मी पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील साह, जदयू नेता कृष्ण मुरारी कुमार, मुनीलाल महतो, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अरुण राय, लोजपा सदर प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार साह, मणिचंद्र कुमार, नरेश कुमार सहित सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन