कैंसर से बचाव को ले छात्राओं को लगा टीका

Updated at : 21 Feb 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
कैंसर से बचाव को ले छात्राओं को लगा टीका

छात्राओं को टीकाकरण करने से कभी भी बच्चेदानी कैंसर नहीं होगा

विज्ञापन

खगड़िया. मानसी के घरारी स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं को कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया गया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवनंदन पासवान के उपस्थिति में स्वास्थ्य प्रशिक्षक प्रमोद कुमार व नर्स इंदू कुमारी ने छात्राओं को टीका लगाया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ रही तीन दर्जन से अधिक अष्टम् वर्ग की छात्राओं को टीका लगाया गया. उन्होंने बताया कि छात्राओं को टीकाकरण करने से कभी भी बच्चेदानी कैंसर नहीं होगा. कर्मियों ने स्कूली छात्रा मधु कुमारी, रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, पल्लवी कुमारी, शांति कुमारी, सपना कुमारी, सिवानी कुमारी, जया कुमारी, कोमल कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रेमलता कुमारी आदि को टीका लगाया. मौके पर डॉ. अमर कुमार मित्तल, आयुष चिकित्सक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन