ePaper

फिरौती के लिए युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 06 Dec 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
फिरौती के लिए युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

फिरौती के लिए युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के छोटी मलिया गांव से फिरौती के लिए युवती का अपहरण किया गया है. युवती की मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. गोगरी थाना में कांड संख्या 316/25 दर्ज किया गया. आवेदन में पीड़ित मां कविता देवी ने कहा कि बीते एक दिसंबर की सुबह पुत्री नेहा कुमारी घर से बड़ी मलिया कोचिंग पढ़ने के किए निकली थी. जब समय पर कोचिंग पढ़कर घर नहीं लौटी, तो खोजबीन शुरू की. आसपास के रिश्तेदारों से पता किया, लेकिन देर शाम तक कुछ भी पता नहीं चला, जांच के दौरान दो दिन बाद तीन दिसंबर की सुबह उनके मोबाइल पर 9060520962 से फोन आया. कहा कि मैं कृष्णा कुमार जमालपुर गोरही टोला से बोल रहा हूं. तुम्हारी पुत्री नेहा कुमारी का मैंने अपहरण किया है. नेहा कुमारी को छूड़ाना है तो 50 हजार रुपये फिरौती जमा कर दो. अन्यथा परिणाम बुरा हो सकता है. आवेदन में पीड़िता ने कहा कि मेरी पुत्री को वर्णित नामजद बेच भी सकता है. या हत्या भी कर सकता है. इधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन