दिवंगत सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा कैथी, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक घर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी. सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
चौथम. प्रखंड अंतर्गत कैथी निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान हरी ओम कुमार का भूटान बार्डर पर ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक घर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी. सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार घर के पास ही किया गया. मुखाग्नि उनके पुत्र हर्ष राज ने दिया. बताया जाता है कि उनका पार्थिव शरीर एसएसबी के जवानों द्वारा सजायी गाड़ी से आया. मुखिया शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने गोछारी से उनके पार्थिव शरीर के साथ श्रद्धांजलि देते हुए आए. इस दौरान भारत माता की जयकारे खूब लगे. मुखिया शशि भूषण कुमार ने बताया कि दिवंगत सेना के जवान हरिओम कुमार कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. बताया जाता है कि बुधवार को अचानक छाती में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका मात्र 38 वर्ष के उम्र में आकस्मिक निधन हो गया. बताया जाता है कि वे इन दिनों असम स्थित 61 बटालियन एसएसबी भैरो कुंडा में पदस्थापित थे. सेना जवान के परिजनों ने बताया कि बुधवार को सूचना दिया गया था कि बीमार है. वहीं गुरुवार को सूचना मिली कि आकस्मिक निधन हो गया. इधर एसएसबी के जवान हरि ओम का पार्थिव शरीर जैसे ही पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पत्नी जुगनू कुमारी के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन था. पत्नी जुगनू देवी बेहोश हो रही थी. इधर भूटान बार्डर से पहुंचे एसएसबी के सीईओ विकास कुमार यादव के नेतृत्व एक दर्जन से अधिक एसएसबी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए