सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत
Updated at : 06 Sep 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए खगड़िया बखरी पथ को जाम कर दिया
विज्ञापन
खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के खगड़िया बखरी पथ पर कोठिया गांव के समीप वाहन की ठोकर से पांच वर्षीय सुहानी कुमारी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान जैसे ही बच्ची सड़क किनारे पहुंची तो वाहन ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण बच्ची मौत हो गई. इधर घटना बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए खगड़िया बखरी पथ को जाम कर दिया, जिसके कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई. पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




