ePaper

नगर पंचायत अलौली में सामान्य बोर्ड की हुई बैठक

Updated at : 04 Oct 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत अलौली में सामान्य बोर्ड की हुई बैठक

प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत अलौली के सभागार में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक की गयी.

विज्ञापन

अलौली. प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत अलौली के सभागार में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति जयंती शेखर ने की. बैठक में सभापति ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में लगभग एक हजार स्ट्रीट लाइट लगायी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी छठ पर्व को लेकर सभी छठ घाटों को साफ सफाई एवं रंग-रोगन एवं सुंदर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में एक-एक वाटर एटीएम का निर्माण किया जाएगा साथ ही साफ सफाई एवं जल जमाव की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा. बैठक में कार्यपालक सिमरन श्रेया, स्वच्छता पदाधिकारी रविंद्र कुमार, हिमांशु शेखर के साथ सभी वार्ड पार्षद लीला देवी, खुशबू कुमारी, राहुल कुमार, अशोक यादव, रानी कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजनी किशोर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुलायम सिंह यादव, विभूति कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन