सीएस ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी का सिविल सर्जन डॉ रामेन्द्र कुमार ने रविवार को औचक निरीक्षण किया. सीएस के औचक निरीक्षण से अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के बीच हडकंप मच गया.

विज्ञापन

गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी का सिविल सर्जन डॉ रामेन्द्र कुमार ने रविवार को औचक निरीक्षण किया. सीएस के औचक निरीक्षण से अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के बीच हडकंप मच गया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, उपाधीक्षक कार्यालय, दवा काउंटर, स्टोर रूम, लेबर रूम, पैथोलैब, एक्सरे रूम का निरीक्षण किया. जहां मौजूद चिकित्सक व हेल्थ मैनेजर को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने अस्पताल के पिछले भाग का जायजा लिया. इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान पांच चिकित्सक देरी से अस्पताल पहुंचे जहां सभी को अनुपस्थित करते हुए सभी से स्पष्टीकरण की मांग करने को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश को निर्देश दिया है. इसके बाद इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया. जहां इलाज करा रहे मरीज से बात भी की. फिर पहले मंजिल पर पहुंच लेबर रूम का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने ऑपरेशन, दवा की उपलब्धता और भर्ती रहने के दौरान मरीजों को मिली सुविधा आदि के संबंध में अस्पताल इंचार्ज से जानकारी प्राप्त की. इसके बाद कार्यालय में जाकर पंजियों का अवलोकन किया. सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई का भी अवलोकन किया गया जो की काफी संतोषप्रद नहीं रहा. सीएस नें कहा की हमलोग मुख्य रूप से साफ सफाई को ही देखने आये थे. लेकिन निरीक्षण के दौरान पूर्ण रूप से अस्पताल में साफ़ सफाई नहीं पाया गया है. इसके अलावे इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम व दवा स्टोर का भी जायजा लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन