न्यायालय में फर्जी आरोपित, जमानतदार व पहचानकर्ता गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है
खगड़िया. स्थानीय न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह सिविल जज शशांक कुमार के न्यायालय में एक फर्जी आरोपित व दो फर्जी बेलर को गिरफ्तार किया गया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के धर्मपुर बन्नी गांव निवासी विशुनदेव सिंह के पुत्र दीपक कुमार द्वारा न्यायालय में दाखिल किए गए बंधपत्र 482 (2) बीएनएसएस के अंतर्गत दाखिल शपथ दायर किया था. न्यायालय द्वारा जांच के क्रम में संदेह उत्पन्न होने के कारण साइबर थाना को उक्त आरोपित के सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया. साइबर थाना द्वारा अभियुक्त का सत्यापन किया गया. सख्ती से पूछ-ताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम धर्मपुर बन्नी गांव निवासी विशुनदेव सिंह के पुत्र राजेश कुमार बताया. सत्यापन के क्रम में लुखो देवी पति विशुनदेव सिंह ग्राम धर्मपुर बन्नी थाना महेशखूंट को फर्जी जमानतदार के रूप में व विशुनदेव सिंह, पिता महावीर सिंह, ग्राम धर्मपुर बन्नी थाना महेशखूंट को फर्जी पहचानकर्ता के रूप में सत्यापित किया गया. तत्पश्चात् उक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध चित्रगुप्तनगर थाना में कांड संख्या-30/26 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित राजेश कुमार साइबर थाना में दर्ज काड़ों में वांछित अभियुक्त दीपक कुमार के स्थान पर फर्जी रूप से न्यायालय में उपस्थित होकर बंध-पत्र दाखिल करने गया था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. मौके पर साइबर थाना डीएसपी निशांत गौरव, एसआई श्वेता भारती, एसआई समरेन्द्र कुमार, एएसआई अरूण कुमार झा, प्रशिक्षु एसआई अजित कुमार, सिपाही रविकांत राय, गुलशन कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए