गैस एजेंसी पर कर्मी के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन

कात्यायनी भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी नवटोलिया में कार्यरत हैं. और सरकार और जिला प्रशासन के नियमनुसार उपभोक्ता के बीच गैस सिलिंडर का वितरण कर रहे थे.

विज्ञापन

गोगरी. जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया रसौंक में गैस सिलिंडर को लेकर एजेंसी कर्मियों व ग्राहकों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई है. जिसको लेकर एजेंसी कर्मी ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मोरकाही थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक वार्ड 13 निवासी इतेखाब आलम ने मोरकाही थाना में दिए गए लिखित आवेदन में बताया है कि वह कात्यायनी भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी नवटोलिया में कार्यरत हैं. और सरकार और जिला प्रशासन के नियमनुसार उपभोक्ता के बीच गैस सिलिंडर का वितरण कर रहे थे. इस दौरान एक उपभोक्ता रसौंक निवासी मो. अब्दुल रहमान एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने आए थे. जिससे आवेदक ने एजेंसी का कार्ड और पासबुक मांगा जिसपर अब्दुल रहमान भड़क गया और बिना पासबुक के ही गैस लेने की जिद किया. जब कर्मी इतेखाब ने बिना कार्ड और पासबुक के गैस देने से मना कर दिया तो वह गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया और पुनः अपने अन्य साथी रसौंक निवासी मो. अख्तर और मो. हन्नान के साथ एजेंसी पर आया और एजेंसी कर्मी इतेखाब आलम के साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों के बीचबचाव कर मामला शांत कराया गया. इधर मोरकाही थानाध्यक्ष अन्तिमा कुमारी ने कहा की गैस एजेंसी कर्मी के साथ मारपीट मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन पर तीन नामजद पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन