ePaper

68 लीटर कफ सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 01 Jul 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
68 लीटर कफ सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

68 लीटर कफ सिरप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला में सोमवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर 68 लीटर कफ सिरप बरामद किया है. साथ ही चार तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि चारों आरोपित के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत सोमवार की देर शाम कन्हैया टोला में संजय पासवान के घर में छापेमारी की गयी. इस दौरान संजय पासवान के घर से 42 लीटर कफ सिरप के साथ संजय पासवान व उसके पुत्र रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. काजीचक गांव निवासी मदन यादव के घर छापेमारी कर 26 लीटर कफ सिरप के साथ मदन यादव के पुत्र सुधीर यादव व अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया. छापेमारी में सब इंस्पेक्टर राजू कुमार, सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार व पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन